देहरादून: राजपुर थाना देहरादून पुलिस ने बाराबंकी, उत्तर प्रदेश से अभियुक्त को किया गिरफ्तार,नाबालिग को सकुशल किया बरामद
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने वाले अभियुक्त विशाल रावत, पुत्र रामपाल, निवासी उत्तरप्रदेश, उम्र 19 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद किया है। 29-06-2024 को वादिनी ने राजपुर थाने में अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए कही चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।