धमतरी: मोखा में सड़क निर्माण स्वीकृत होने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ, 4 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीण
मड़ई भाठा के आश्रित गांव मोखा के ग्रामीणों ने बताया कि साल 2022 में सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई थी। और निर्माण के लिए बोर्ड भी लग गया था। लेकिन आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं पाया है। ऐसे में ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे बारिश के दिनों में चलने में काफी परेशानी होती।