बक्सर: रामरेखाघाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के हल्दी रस्म और मटकोड़ कार्यक्रम का आयोजन
Buxar, Buxar | Feb 11, 2026 शहर के ऐतिहासिक रामरेखाघाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की तैयारी शुरू हो गई। बुधवार को मंदिर परिसर में हल्दी रस्म और मटकोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्ति गीत, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे की गूंज सुनाई दे रही थी।