दरभंगा: श्यामा माई मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार, चैन स्नेचिंग की घटना
दरभंगा में चैन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राज मैदान स्थित श्यामा माई मंदिर के समीप का है, जहां सुबह पूजा करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु के गले से बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला बीच सड़क पर रोती-बिलखती रही पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।