धनौरा: बेतन बढ़ाने को लेकर श्रमिकों ने नोएडा में किया हंगामा, गजरौला में हाई अलर्ट
गजरौला। नोएडा में वेतन बढ़ाने को लेकर हुए श्रमिक आंदोलन को लेकर गजरौला में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। फैक्ट्रियों के गेट पर पुलिस तैनात की गई है। हालांकि गजरौला में अभी तक इस तरह का कोई आंदोलन नहीं हुआ है। वेतन बढ़ाने को लेकर नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन चल रहा है। जिसने उग्र रूप ले लिया है। हालांकि वहां अब शांति बताई जा रही है।