मधेपुरा: एसपी आवास रोड पर नाला निर्माण के गड्ढे से बढ़ी परेशानी, घर गिरने का खतरा
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित एसपी आवास से महज कुछ दूरी पर बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे के कारण आसपास के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। गड्ढे से सटे एक घर की दीवार टूटकर नीचे गिरने लगी है, जिससे परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।