शाहजहांपुर: ज्ञापन न लेने पर व्यापारियों का गुस्सा भड़का, नगर निगम में धरना देकर जताया आक्रोश, आज फिर सौंपा ज्ञापन
शाहजहाँपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को नगर निगम परिसर में दरी बिछाकर धरना दिया और आक्रोश जताया। व्यापारियों का आरोप है कि 25 जुलाई को वे नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे थे। उस समय नगर आयुक्त बैठक में व्यस्त होने के कारण अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन लेने के निर्देश दिए गए थे,