सुल्तानपुर: सुलतानपुर के तीन सामाजिक संगठनों ने पीएम को भेजा ज्ञापन, पेड़ों की कटाई रोकने की मांग और वन संरक्षण पर जोर
सुलतानपुर के तीन प्रमुख सामाजिक संगठनों ने सोमवार सुबह 11:30 बजे वन संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इन संगठनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक संयुक्त ज्ञापन भेजा है।कटका क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ मिश्र 'विनम्र', लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन के अनमोल अग्रहरि और युवा सत्य सेना संगठन के संतोष पाण्डेय उर्फ रिंकू ने