सुल्तानपुर: रामकली बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति चुनाव सम्पन्न, नई प्रबंधक का हुआ चुनाव
रामकली बालिका इंटर कॉलेज, जिसे रामकली कन्या विद्यालय समिति द्वारा संचालित किया जाता है, रविवार शाम 3 बजे प्रबंध समिति का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह चुनाव समिति के सभी सदस्यों की सहमति से और श्रद्धा खण्डेलवाल तथा कु० प्रियंका सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। चुनाव में कुल 12 सदस्यीय प्रबंधक समिति का गठन किया गया, जिसमें 5 पदाधिकारी और 7 सदस्य शामिल।