नवादा: बीकू टोला में बिजली का तार गिरने से युवक की मौत, शादी के 10 दिन बाद खुशी मातम में तब्दील
Nawada, Nawada | May 14, 2026 नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बीकू टोला में बिजली का 440 वोल्ट का तार टूटकर गिरने से 20 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत हो गई। घर का सबसे छोटा पुत्र कुंदन शादी के महज 10 दिन बाद परिवार के साथ खुशी मना रहा था। घटना के समय वह घर से बाहर जा रहा था तभी तार उसके शरीर पर गिरा और करंट लग गया।