नारायणपुर: युवती के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज
नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने बलाहा गांव के ब्रजेश कुमार समेत पांच लोगों पर बहला-फुसलाकर लड़की को ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष शुंभ कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।