गुना नगर: लोकसभा चुनाव के 3 चरण के लिए गुना में RTO ने वाहनों का अधिग्रहण किया शुरू, 15 बस और बोलेरो गाड़ियों का किया अधिग्रहण
गुना जिले में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई 2024 को मतदान होगा। आरटीओ विभाग गुना ने 30 अप्रैल को गुना में यात्री बस और बोलेरो गाड़ियों का अधिग्रहण शुरू किया। 15 यात्री बस अधिग्रहित कर राजस्थान भेजी जा रही है। जहां से 600 होमगार्ड सुरक्षा बल लाया जाएगा। वहीं चुनाव में लगे विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों के भ्रमण के लिए बोलेरो गाड़ियों का भी अधिग्रहण किया गय।