बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में पूर्व चेयरमैन के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर
बेल्थरारोड में पूर्व चेयरमैन के पुत्र पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बलिया: बेल्थरारोड नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर के पुत्र अमित मद्धेशिया उर्फ सिंटू (28) पर गुरुवार देर शाम गोकुल कैफे के समीप कुछ अराजकतत्वों ने रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।