करछना: मलहरा फाटक के पास दीपक के लव से दुग्ध डेरी में लगी आग, हजारों रुपए का सामान जलकर राख
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मलहरा फाटक के पास मंगलवार तथा बुधवार के मध्य रात्रि डेयरी के अंदर जल रहे दीपक के लव से अचानक आग लग गई। डेरी के अंदर से आग की लपटों को निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना होने पर जब तक डेयरी संचालक मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर आग बुझाया गया। तब तक हजारों रुपए का सामान चलकर राख हो चुका था।