खजनी: सिकरीगंज में महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, गांव के युवक पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने 6 मई को थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी श्यामलाल पुत्र रामदरश गौड़ ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और हाथापाई की।