हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में दर्दनाक घटना: 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, गांव में मातम
हुसैनाबाद से खबर है कि हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की 17 वर्षीय सुंदरी कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मायूसी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में किशोरी