जबलपुर: संस्कारधानी शर्मसार: पिसनहारी मढ़िया जैन धर्मशाला में महिला से चाकू की नोक पर छेड़छाड़, सुरक्षा दावों की खुली पोल
पवित्रता और शांति का केंद्र मानी जाने वाली जबलपुर की सुप्रसिद्ध पिसनहारी मढ़िया जैन धर्मशाला इस वक्त एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज वारदात को लेकर कटघरे में है। यहाँ राजस्थान के जयपुर से आए एक श्रद्धालु परिवार की महिला के साथ धर्मशाला कैंपस के भीतर बने सुलभ शौचालय में चाकू की नोक पर छेड़छाड़ और लूटपाट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रतिष्ठित धार्मि