सुल्तानपुर: आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद को प्रशासन ने दी क्लीन चिट
दो दिन पूर्व रोड शो में पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद के काफिले में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई। काफिले में जहां हूटर बजते रहे वही बच्चे झंडा लेकर प्रचार करते रहे। ये ख़बर सोशल पर वायरल हुई। जिसके बाद प्रशासन ने जांच किया और अधिकारियों द्वारा पूर्व मंत्री को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी नहीं माना है।