बमोरी: अमरोद गांव में पानी भरने के विवाद में, आरोपियों ने फरियादी व परिवार के साथ की मारपीट
Bamori, Guna | Jul 29, 2026 अमरोद गांव में बीते रोज सुबह 10 बजे नालछी से पानी भरने के ऊपर से विवाद हो गया जिसमें आरोपियों ने फरियादी व उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट की फरियादी सोनम ओझा ने बताया कि मैं अपने घर पर पानी भर रहा था तभी बृजेश यादव आया और नालछी लेकर ड्रम भरने लगा मैंने मना किया तो उसमें मेरी मारपीट की मुझे बचाने मेरे पिता मेरी मां और भाई आए तो आरोपियों ने उनकी भी मारपीट की |