मंडला: बुधवारी के पास कांसकार दुर्गा उत्सव समिति ने महाकाली मूर्ति विसर्जन में निकाला चल समारोह
Mandla, Mandla | Oct 4, 2025 कांसकार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित माता महाकाली की मूर्ति के विसर्जन के लिए शनिवार शाम 7 बजे भव्य चल समारोह निकाला गया। श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल नाव घाट पहुंचेंगे। भक्ति गीतों की ध्वनि के बीच भक्तजन उत्साहपूर्वक झूमते नजर आ रहे। प्रतिमा का विसर्जन नवघाट स्थित कुंड में किया जाएगा।