कहरा: सदर थाना की पुलिस ने सुखासन गांव के समीप से फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार मेडिकल जांच को भेजा सदर अस्पताल सहरसा।
Kahara, Saharsa | Jul 15, 2024 सदर थाना के सुखासन गांव के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत मे मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम राम सेठ यादव जो की सदर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव वार्ड 3 का है।