गुना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़े बालाजी इलाके में शुक्रवार 28 फरवरी सुबह करीब 5 बजे 55 वर्षीय अशोक राठौर ने अपने घर के सामने स्थित किराने की दुकान में फांसी लगा ली। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।