राजगढ़ी: बड़कोट पुलिस ने जानकी चट्टी में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया, बरामद किए 48 पव्वे व 12 अद्दे,
अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी अभियान चला रही है,,बड़कोट पुलिस ने जानकीचट्टी में नेपाली मूल के पदम बहादुर को अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने पदम के कब्जे से 48 पव्वे व 12 अद्दे बरामद किए, पुलिस उप निरीक्षक पवन बडोनी ने बताया कि पदम बहादुर के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।