समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:891,
दिनांक 10/07/2026,
===================
श्री सम्राट चौधरी माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा 10 जुलाई 2026 को लाईव कार्यक्रम के तहत डीबीटी के माध्यम से कुल-2,78,565 पेंशनधारियों को माह जून, 2026 का पेंशन भुगतान किया गया है।
यह कार्यक्रम ऑनलाईन बेवकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण NIC पूर्णिया में भी किया गया,जिसमें पूर्णिया से श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, श्री अंजनि कुमार भा०प्र०से० उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, श्री अमरेश कुमार सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती लक्ष्मी कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर, पूर्णिया, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारिगण कार्यक्रम में उपस्थित थे।
सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल-06 योजनाओं के पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 लाइव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णिया जिला अंतर्गत भी पेंशन राशि अंतरण किया गया। जिसकी विवरणी क्रमशः:-
ऽ मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत कुल-1,37,915 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-15,97,69,800 (पंद्रह करोड़ संतानवे लाख उन्हत्तर हजार आठ सौ) रूपये का भुगतान किया गया।
ऽ इन्द्रिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत कुल-67,468 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-14,84,29,600 (चौदह करोड़ चौरासी लाख उनतीस हजार छः सौ) रूपये *बकाया सहित* का भुगतान किया गया।
ऽ लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत कुल-26,223 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-2,96,63,300 (दो करोड़ छियानवे लाख तिरसठ हजार तीन सौ) रूपये का भुगतान किया गया।
ऽ इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत कुल-19,737 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-4,34,21,400 (चार करोड़ चौंतीस लाख इक्कीस हजार चार सौ) रूपये बकाया सहित का भुगतान किया गया।
ऽ इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत कुल-1,141 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-25,10,200 (पच्चीस लाख दस हजार दो सौ) का बकाया सहित भुगतान किया गया।
ऽ बिहार निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत कुल-26,081 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-2,90,55,700 (दो करोड़ नब्बे लाख पचपन हजार सात सौ) रूपये का भुगतान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों में से सिंहेश्वर प्रसाद सिंह, आनंदी ठाकुर, कविता घोष एवं गायत्री देवी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को आभार प्रकट किया गया और पेंशन राशि मिलने पर खुशी जाहीर करते हुए धन्यवाद दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
13 views | Purnia, Bihar | Jul 10, 2026