खुजनेर: राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कपिलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने अमावस्या के अवसर पर कालीसिंध नदी के तट पर स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब कालीसिंध नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख समृद्धि कीकामना भी की।