जमुई: हांसडीह में आग तापने के दौरान गर्भवती महिला झुलसी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 25, 2025 नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह में बढ़ती ठंड को लेकर गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे बोरसी तापने के दौरान सकिन्द्र गोस्वामी की पुत्री पार्वती देवी बुरी तरह झुलस गई। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर द्वारा पार्वती देवी का इलाज किया जा रहा है। पार्वती देवी 8 माह के गर्भ से बताई जाती है।