तारानगर: पीसीआई अध्यक्ष एवं चूरू लोकसभा प्रत्याशी पद्म भूषण देवेंद्र झाझरिया ने की जन सुनवाई, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
पीसीआई अध्यक्ष एवं चूरू लोकसभा प्रत्याशी पद्म भूषण देवेंद्र झाझरिया ने सोमवार को अपने निज निवास, झाझड़िया की ढाणी में पधारे क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पधारे हुए लोगों ने बिजली पानी व सड़क संबंधी समस्याएं रखी।