मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के डूडगांव मे विधायक सचिन बिरला के निवास पर शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे ग्राम बैड़िया, डाल्याखेड़ी, डूडगांव,भोगावा निपानी,बड़गांव एवं कातोरा के किसान बंधु नहरों मे पानी नहीं पहुंचने सहित अन्य समस्या को लेकर बड़ी संख्या मे पहुंचे। व विधायक सचिन बिरला से मुलाक़ात कर समस्या पर विस्तृत चर्चा की। और समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।