रविवार की रात नेथला हसनपुर गांव के चामंड मंदिर से अज्ञात चोर पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान की ओर से मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। --