सिकंंदराबाद: सलेमपुर जाट गांव में कई किसानों की एचटी लाइन की चिंगारी से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
सलेमपुर जाट गांव में कई किसानों की गेंहू की फसल में एचटी लाइन की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते चिंगारी ने आग का विकराल रूप धारण कर लिया और 60 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने हजारों के नुकसान होने का अनुमान लगाया है। बिजली विभाग अधिकारियों ने बताया कि मौक़े पर टीम भेजकर लाइन की जांच कराई जा रही है।