आगरा: आगरा के जिला जज और जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारागार और जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, कैदियों की सुविधाओं की जांच की
Agra, Agra | Sep 25, 2024 जिला जज विवेक सांगल और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने केंद्रीय कारागार और जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला और पुरुष बैरकों के साथ-साथ पाकशाला, स्मार्ट क्लास और जेल अस्पताल का भी जायजा लिया।जिला जज विवेक सांगल ने जेल में निरुद्ध बंदियों से बातचीत की और उनसे दी जा रही चिकित्सा और भोजन सुविधाओं के बारे में जानकारी ली