आगरा: हरीपर्वत पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, दो वाहन बरामद
Agra, Agra | Sep 24, 2024 23 सितंबर 2024 को हरीपर्वत थाना पुलिस की टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान बाल्मीकि बस्ती की पुलिया के पास से एक व्यक्ति को अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बोबी पुत्र किशनपाल, निवासी इटावा बताया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मोटरसाइकिलों की चोरी की वारदातें की हैं।