आगरा: जामा मस्जिद की सीढ़ियों में श्रीकृष्ण विग्रह का मामला, भारतीय पुरातत्व विभाग ने जवाब देने के लिए समय मांगा
Agra, Agra | Sep 24, 2024 आगरा के अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण की सुनवाई हुई। सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन द्वारा दायर याचिका पर, वादी पक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना सिंह, भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर और रक्षापीठ की राष्ट्रीय महामंत्री नीतू सिंह चौहान ने न्यायालय में पक्ष रखा।