फूलपुर: पवई थाना की पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले को किया गिरफ्तार
फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई थाना कि पुलिस ने आज बुधवार को दोपहर एक बजे नाबालिक का अश्लील बी डी ओ बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अभियुक्त शिवशंकर पुत्र सिद्धू निवासी दुनियालपुर थाना पवई को उपनिरीक्षक गोपाल जी अपने हमराहियों के साथ मुखबिर कि सूचना पर बलुआ मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय को भेज दिया है। उसके खिलाफ पवई थाना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।