*जड़खोर धाम में बाबा घनश्याम दास जी की 34वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ मेला*
*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बाबा के श्रीचरणों में अर्पित किए श्रद्धा-सुमन*
नगर/डीग, 24 सितंबर। जड़खोर धाम में श्री श्री 1008 गौ लोकवासी बाबा घनश्याम दास जी महाराज की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को मेले का आयोजन किया गया। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मेले में शामिल होकर बाबा घनश्याम दास जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बाबा घनश्याम दास जी महाराज का जीवन तप, त्याग, गौसेवा एवं लोककल्याण के प्रति समर्पित रहा। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में भक्तजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जड़खोर धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके लिए श्रद्धा का विषय है।