बालोद: नए बस स्टैंड से दल्ली चौक तक गंदगी और बदबू का कहर, नेशनल हाईवे के गलत नाली निर्माण से दुकानदारों में बढ़ा आक्रोश
Balod, Balod | Apr 12, 2026 बालोद शहर में नया बस स्टैंड से दल्ली चौक तक नेशनल हाईवे द्वारा किए गए गलत नाली निर्माण के चलते गंदगी और बदबू की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे परेशान दुकानदारों में नाराजगी है। रविवार दोपहर 1 बजे व्यापारी किशोर बाफना का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।