गोमिया: चलकरी में प्रस्तावित सोलर प्लांट के खिलाफ आदिवासियों का बिगुल, कहा- जान दे देंगे पर जमीन नहीं
Gumia, Bokaro | Apr 26, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार स्थित बीएंडके क्षेत्र के डीआरएंडआरडी परियोजना चलकरी में बनने वाले प्रस्तावित सोलर प्लांट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रविवार को समय लगभग 2 बजे पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में आदिवासी समाज और रैयतों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया गया।