चितरंगी: ग्राम बगदरा निवासी 5 वर्षीय बालक की जुडनी नाला में नहाते वक्त डूबने से हुई मौत
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बगदरा निवासी एक 05 साल का नाबालिग बालक गांव के समिपी जुड़नी नाला में नहाते वक्त गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बगदरा निवासी 5 वर्षीय बालक अपने तीन चार अन्य साथी बच्चों के साथ के समिपी जुड़नी नाला में नहाने गए थे जहां गहरे पानी में समा जाने से बालक की मौत हो गई।