चितरंगी: जयंत चौकी पुलिस ने कोल परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध वसूली करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी के सतत निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत एवं उनकी टीम द्वारा कोल वाहनों से अवैध वसूली करने वाले 02 आरोपियों को फरियादी की लिखित आवेदन पत्र चौकी में प्रस्तुत करने के बाद अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।