चितरंगी: खुटार चौकी पुलिस ने 01 घंटे के अंदर 10 वर्ष की नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब।
फरियादी निवासी फरीदाबाद वर्तमान निवासी मुकाम डॉक्टर कॉलोनी के पास परसोना चौकी में उपस्थित होकर बताया कि मेरी 10 वर्ष की बेटी बिना बताए कहीं चली गई थी जिस पर चौकी प्रभारी खुटार ने तत्काल पुलिस टीम को बालिका की पता तलाश लगाने के लिए रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा 01 घंटे के भीतर बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।