चितरंगी: सासन चौकी पुलिस द्वारा हाइवा वाहन की बैटरी एवं डीजल चोरी करने वाले चोर को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बैढ़न थाना प्रभारी के सतत निगरानी में सासन चौकी पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिद्धिकला आजाद मोड में रोड के किनारे खड़े हाइवा वाहन की बैटरी व डीजल चोरी करने वाले चोर को किया गया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से हइवा वाहन की 02 बैटरी,10 लीटर डीजल एवं चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।