शाजापुर: तिलावद गोविंद में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, बेरछा पुलिस ने मामला दर्ज किया
शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलावद गोविंद में आपसी विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। बेरछा पुलिस से गुरुवार दोपहर 3:00 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि घटना 1 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:30 से 4:45 बजे के बीच फरियादी के घर के सामने हरिजन मोहल्ले में हुई।