किशनगढ़ बास: खैरथल जिला सचिवालय में फायर सेफ्टी सिस्टम से बड़ा हादसा टला, थर्ड फ्लोर पर लगी आग
Kishangarhbas, Alwar | May 29, 2026
खैरथल एडीएम शिवपाल जाट ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि जिला सचिवालय भवन के थर्ड फ्लोर पर शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलने ही भवन में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया तथा स्प्रिंकलर सिस्टम के प्रभावी संचालन से आग को प्रारंभिक स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिय