बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्माणाधीन विद्युत सब-पावर ग्रिड में एक्सपायरी एवं संदिग्ध गुणवत्ता वाली जेएसडब्ल्यू कंपनी की सीमेंट का उपयोग किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मियों ने खुद स्वीकार किया कि उपयोग में लाई जा रही सीमेंट एक्सपायर हो चुकी है। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि विभागीय अधिकारी चुप है।