दातागंज: दातागंज कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है
मंगलवार दोपहर 3 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को 12 बोर अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सोमेंद्र पुत्र द्रोणपाल निवासी ग्राम नौनी टिकन्ना थाना दातागंज को कासपुर तिराहे से शंभू नगला जाने वाले रस्ते से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।