मुंगेर: बंधन बैंक में किस्त जमा करने जा रही महिला पर डंडे से वार, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
Munger, Munger | Jul 2, 2026 जिले में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच आपराधिक घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान टोटो स्टैंड के समीप का है, जहां बंधन बैंक में समिति की राशि जमा करने जा रही एक महिला पर कथित रूप से स्मैक के नशे में धुत युवक ने हमला कर ₹20 हजार लूट लिए। जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के राजाकरण मोड़ वार्ड संख्या-4 निवास