आरोन: बूढ़ेना गांव में खेतों में टूटे बिजली के तार, करंट लगने से तीन गायों की दर्दनाक मौत, विद्युत मंडल पर लापरवाही के आरोप
आरोन तहसील के बूढ़ेना गांव में खेतों में टूटी बिजली के तारों के करंट से तीन गायों की दर्दनाक मौत हो गई। 7 जून को ग्रामीणों ने कहा, शुक्रवार को टूटे तारों से एक गाय की मौत हुई विद्युत कंपनी को सूचना दी सुनवाई नहीं हुई। 7 जून रविवार को एक दुधारू सहित दो गायों की करंट से मौत हो गई। हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे। विद्युत मंडल पर लापरवाही के आरोप लगाए।