बिंदकी: फिरोजपुर गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार की रात को ट्रैक्टर से कुचलकर सरजुन राजपूत उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र मिश्रीलाल निवासी फिरोजपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की सुबह 6:00 बजे तक दुर्घटना स्थल पर भीड़ लगी रही। मृतक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया था।