शाहजहांपुर: सिंधौली में खेत में मिला अज्ञात युवती का शव, दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की आशंका: एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक खेत में अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण एवं सीओ पुवायां मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है