भरथना: लखना बेरीखेङा तिराह पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के लखना बेरीखेड़ा तिराहे के पास शुक्र वार देरशाम 6:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राहुल दीक्षित (42) पुत्र सुशील कुमार दीक्षित, निवासी गांधी नगर, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बकेवर पुलिस ने उन्हें 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।